श्री गीता जयन्ती - एक प्रेरणा
 

गीता जयन्ती
(श्रीमद्भागवत् कथा ज्ञान महायज्ञ)

श्रीमद्भगवद्गीता की जन्मदात्री धर्मनगरी कुरूक्षेत्र में गीता जयन्ती का महोत्सव श्री जयराम विद्यापीठ, कुरूक्षेत्र द्वारा (दिनांक 22 नवम्बर 2009 से 28 नवम्बर 2009 तक) भव्य उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया । गीता जयन्ती के इस पावन प्रसंग पर विद्यापीठ द्वारा श्रीमद्भागवत् कथा महायज्ञ का एक धर्मसत्र भी सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन द्वारा कांचीकामकोटि पीठ के शंकराचार्य स्वामी श्री जयेन्द्र सरस्वती जी महाराज के पुण्य कर कमलों से हुआ। कथा व्यासपीठ को जूना पीठाधीश्वर आचार्य अलंकृत किया।

इस अवसर पर श्रद्धेय ब्रह्मस्वरूप ब्रहचारी जी द्वारा भागवत् ज्ञान सत्र के अतिरिक्त अन्य अनेक शैक्षणिक, धार्मिक तथा सामाजिक सेवा के कार्यक्रम सम्पन्न कराये गये, जिनमें गरीब परिवार की कन्याओं का सामूहिक विवाह, हास्य कवि सम्मेलन आदि उल्लेखनीय हैं। कुरूक्षेत्र के इस ब्रह्मसरोवर तीर्थ के दर्शन हेतु हरिद्वार सहित देश के कई सन्त महापुरूषों, मनीषियों, समाज सेवियों तथा जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति दर्शनीय रही ।

[ वापस जायें]
 

Copyrights Reserved : Shri Jairam Ashram, Haridwar