|
श्री जयराम महिला शिक्षण महाविद्यालय की स्थापना 2007 में ग्रामीण क्षेत्र की
छात्राओं को अध्यापिका प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए गॉव लोहार माजरा में की गयी। यह
स्थान पेहवा रोड पर ज्योतिसर से लगभग 02 किमी- दूर हमारी वैदिक कालीन नदी सरस्वती
के तट पर स्थित हैं इस महाविद्यालय में प्रतिवर्ष 100 छात्राओं को शिक्षण प्रशिक्षण
प्रदान किया जाता है।
महाविद्यालय परिसर में छात्राओं हेत पुस्तकालय, भोजनालय, वाचनालय, साहित्यिक,
गतिविधियों के लिए मंच, खेल का मैदान ओर दूरस्थ क्षेत्रों से आनेवाली छात्राओं के
लिए छात्रावास का सम्यक्
प्रबन्धक है।
विभिन्न विषयों की अध्यापन व्यवस्था -
शिक्षण महाविद्यालय में छात्राओं की
व्यक्तिगत अभिरूचि के आधार पर हिन्दी, अग्रेजी, अतिहारस, अर्थशास्त्र, वाणिज्य,
गणित, जीव विज्ञान आदि विषयों पर शिक्षण की सम्यक् व्यवस्था उपलब्ध है।
धार्मिक कार्यक्रम-
महाविद्यालय परिसर में प्रतिवर्ष सत्र के प्रारम्भ तथा सत्र के
समापन मे हवन कराया जाता है जिसका प्रयोजन धर्म, अध्यात्म एवं नैतिक मूल्यों में
अभिवृद्धि करना है।
विभिन्न गतिविधियॉ-
महाविद्यालय में छात्रओं के व्यक्तित्व परिस्कार हेतु यथासमय
विभिन्न शैक्षिणक यथा लेखन प्रतियोगिता, वाचन प्रतियोगिता प्रतिभा खोज कार्यक्रम तथा
विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
प्रयोगशालाए-
महाविद्यालय में छात्राओं के प्रयोगिक विषयों के लिए अलग-अलग
प्रयोगशालाओं की सुविधा उपलब्ध है जिसमें कम्प्यूटर प्रयोगशाला, चॉकबोर्ड लेखन
प्रयोगशाला तथा विज्ञान प्रयोगशाला विशेष रूप् से उल्लेखनीय है। महाविद्यालय मं
छात्राओं का सर्वागीण विकास कर सफल अध्यापिका निर्माण का सम्पूर्ण प्रयास किया जाता
है।
[
वापस जायें]
|